Breaking





Nov 2, 2023

पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस महिला ने गैर प्रान्त में हासिल की कामयाबी,बधाईयों का तांता

 



करनैलगंज/गोण्डा - जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज ग्रामीण गांव निवासी अमरेश कुमार मौर्य की पत्नी खुशबू का नाम कामयाबी की चर्चा में है। खुशबू ने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए गैर प्रान्त में सफलता प्राप्त की है। उनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के प्राथमिक विद्यालय वर्ग (1-5 PRT) में हुआ है। बताते चलें कि शादी के बाद  ससुराल पक्ष व माता पिता के सहयोग से उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी। उन्होंने  स्नातक सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज से व डी0एल0एड0 रजत महिला डिग्री कॉलेज लखनऊ से किया। बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। खुशबू ने अपनी प्रथम सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों,भाई व गुरुजनों को दिया है। तमाम घरेलू जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ उनकी इस सफलता पर सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 आर0बी0सिंह ,डॉ ओम प्रकाश सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ मार्शल स्टॅलिन, डॉ0रविन्द्र प्रताप सिंह , डॉ0 अमित सिंह डॉ0 शैलेन्द्र बहादुर सिंह डॉ0 एस0पी0 सिंह, अजय सिंह, शिव कुमार मौर्या,बृजेश सिंह डॉ विजय यादव, प्रवेश वर्मा,उमेश पाठक, श्रीमती ममता मिश्रा ,श्रीमती अंतिमा सिंह सहित अन्य कई शिक्षकगणों ने शुभकामना दी है। वहीं गाँव के राम कुमार मौर्या पूर्व प्रधान , दिनेश कुमार मौर्या, शत्रुहन मौर्य,संजय मिश्रा , डा0 अतुल मौर्या ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

No comments: