Breaking





Nov 24, 2023

गैर इरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षो को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.11.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त समयदीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 19.11.2023 को पुरानी रंजिश के चलते वादिनी मेहरूल निशा व उसके लड़के को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डो से मारा पीटा था। जिससे वादिनी के लड़के की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. समयदीन पुत्र रामदयाल नि0 नि0 ग्राम तेंदुआ भगत थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-320/23, धारा 323,504,506,304 भादवि थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 मनीराम यादव मय टीम।

No comments: