Breaking





Nov 24, 2023

इन गंभीर धाराओं के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल




गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

               उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 24.11.2023 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर लगभग 01 वर्ष से मु0अ0सं0 516/22 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 IPC व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में फरार चल रहे 02 अभियुक्तगण 1. राम जियावन, 2. रंजीत कुमार को अम्बेडकर चौराहा कलेक्ट्रेट गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

 गिरफ्तार अभियुक्त

01. राम जियावन पुत्र साधू  निवासी ग्राम खिरौरा मोहन थान को0 देहात गोण्डा।

02. रंजीत कुमार पुत्र राम उजागर निवासीगण ग्राम खिरौरा मोहन थान को0 देहात गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान

अम्बेडकर चौराहा कलेक्ट्रेट गेट के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 516/22 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 IPC व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा । 

गिरफ्तार कर्ता टीम

व0उ0नि0 खुश मोहम्मद खाँ मय टीम।

No comments: