Breaking








Nov 21, 2023

विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण एवं रिवर रैंचिंग कार्यक्रम

 विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण एवं रिवर रैंचिंग कार्यक्रम


बहराइच --मत्स्य विभाग जनपद बहराइच द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैंचिंग उपयोजना के तहत ग्राम भंगहा के बाबाघाट सरयू नदी तट पर मत्स्य बीच संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने सहायक निदेशक मत्स्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 55 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय सरयू नदी तट बाबाघाट पर किया गया। तदुपरान्त प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत मत्स्य बीच हैचरी उपयोजना से अनुदानित हैचरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के उत्थान हेतु कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का लाभ पात्रों का पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री त्रिपाठी ने हैचरी स्वामी श्री विद्यानन्द निषाद को प्रमाण पत्र प्रदान कर हैचरी के कुशल संचालन हेतु शुभाकामनाएं दीं। साथ ही श्री त्रिपाठी ने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के 10 बीमाधारकों  को 5 लाख के बीमा पत्रक तथा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 03 लाभार्थी, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत बैकयार्ड री-सर्कुलेटरी सिस्टम उपयोजना के 10 लाभार्थियों को योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments: