Breaking





Nov 9, 2023

कटराबाजार: महिला से छेड़छाड़ में इस्तखार खान गिरफ्तार

 


 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त इस्तखार खान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कटराबाजार मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. इस्तखार खान उर्फ सोनू पुत्र इजहार खान नि0 ग्राम निन्दुरा पहाडापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-526/23, धारा 354क,354ख,323,506 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 सरफाराज खान मय टीम।

No comments: