Breaking





Nov 1, 2023

बैंक कर्मियों के साथ मारपीट का मामला,इन छः लोगो को पुलिस ने भेजा जेल


करनैलगंज/गोण्डा - मंगलवार को थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बालपुर के शाखा प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक व वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा बैंक शाखा के बकायेदार घनश्याम पुत्र पारसनाथ व गणेश पुत्र घनश्याम निवासी जियापुरवा,सोनहरा के घर बकायेदारी की धनराशि जमा करने के अनुरोध के लिए पहुंचे थे, जहां पर घनश्याम, गणेश, अभिषेक सहित गांव के अज्ञात लोगों द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल द्वारा अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को निर्देशित किया गया था।
 उक्त निर्देशन के क्रम में थाना को0करनैलगंज पुलिस द्वारा नामजद 6 आरोपी अभियुक्तो 01. अनिल तिवारी 02.  गणेश तिवारी, 03. परागदत्त तिवारी, 04. सत्यम तिवारी, 05. मोनू तिवारी, 06. विकास तिवारी निवासीगण जियापुरवा, सोनहरा थाना कोतवाली करनैलगंज, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली करनैलगंज  पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
 01. अनिल तिवारी पुत्र घनश्याम निवासी जियापुरवा सोनहरा, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा । 
 02. गणेश तिवारी पुत्र घनश्याम निवासी जियापुरवा सोनहरा, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा । 
 03. प्रागदत्त तिवारी पुत्र दीनानाथ निवासी जियापुरवा सोनहरा, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा । 
 04. सत्यम तिवारी पुत्र गणेश तिवारी निवासी जियापुरवा सोनहरा, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा । 
05. मोनू तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी जियापुरवा सोनहरा, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा । 
 06. विकास तिवारी पुत्र भोलानाथ निवासी जियापुरवा सोनहरा, थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0 626/2023 धारा 147/148/323/307/333/353/342/504/506/427 भादवि थाना को0 करनैलगंज गोण्डा ।
    
गिरफ्तार कर्ता टीम
प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड़ मय टीम थाना करनलैगंज गोण्डा।

No comments: