Breaking





Nov 2, 2023

सिक्किम में सम्मानित हुए आदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह,मिल रही बधाइयां



भारत सरकार सेफ्टी सिक्युरिटी पर करा रही है अध्ययन

करनैलगंज /गोण्डा - सेफ्टी सिक्युरिटी के अध्ययन कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय धौरहरा कर्नलगंज के आदर्श शिक्षक और ब्राण्ड एम्बेसडर रवि प्रताप सिंह को सिक्किम के पेक्योंग जिले में सम्मानित किया गया है।भारत सरकार बच्चों के सेफ्टी, सिक्युरिटी और ई सी सी ई को लेकर एक शोध कार्य करा रही है। स्कूलों में सेफ्टी, सिक्युरिटी और ई सी सी की स्थिति तय मानदंडों पर है या नहीं इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शोध कार्य में स्कूलों से संबंधित आकड़े, लर्निंग आउटकम सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

इस जानकारी और आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

पांच सदस्यीय टीम अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को देगी।

रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इस अध्ययन को पूरा करने के लिए सिक्किम के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ,अभिभावकों और बच्चों से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं, आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है एवं उनसे ग्रुप डिस्कसन करते हुए रिपोर्ट बनाई जा रही है।पूरी रिपोर्ट बनने के बाद सरकार को इससे कार्य करने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रोफेसर वी सिंह, प्रोफेसर  पद्मा , प्रोफेसर ए के वर्मा, एस सी ई आर टी सिक्किम से टी पी छत्री, डॉक्टर हरीश यादव के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित थे। सिक्किम सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने हेतु सिक्किम के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने कहा कि गौरव की बात है। खण्ड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज नूतन जायसवाल, जिला समन्वयक राजेश सिंह, गणेश गुप्ता, हरिगोबिन्द यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, अर्जुन सिंह, अशोक पाण्डेय, के डी सिंह, बलवंत सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, यशपाल सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, विभा सिंह,  ग्राम प्रधान मायाराम, अनुराग कुमार, राम कुमार गुप्ता, बाबूलाल यादव, सीमा सिंह, भगवान बख्श सिंह, भालेन्दु कुमार , मंज़ूर इलाही, विद्या भूषण सिंह, रामानंद जायसवाल, बृजेश सिंह,आनंद तिवारी, उत्तम प्रसाद, सर्वेश सिंह, याकूब सिद्दीकी, अंकित सिंह, उमाशंकर मिश्रा, उबैश अंसारी, रवींद्र प्रताप सिंह आदि ने बधाई दिया है।

No comments: