Breaking





Nov 5, 2023

गैर इरादतन हत्या करने की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लम्बे समय से फरार/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 05.11.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैरइरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्ता-पिंकी को ग्राम बनवरिया मौजा परसहना को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने दिनांक 19.09.2023 को अपने परिजनों के साथ मिलकर पैसो की लेन देन के चक्कर में वादी उदय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रसेन सिंह नि0 दूबेपुर गढी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के भाई को मार-पीट कर घायल कर दिया था। जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. पिंकी पुत्री हरिराम नि0 बनवरिया परसहना थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-458/23, धारा 304 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 नवाबगंज मनोज कुमार राय मय टीम।

No comments: