Breaking





Nov 7, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 07.11.2023 को दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त-पृथ्वीराज उर्फ बबलू को ग्राम रूपईडीहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी छैलबिहारी शुक्ला पुत्र ईश्वर शुक्ला नि0 ग्राम परना तेलियानी थाना पयागपुर जनपद बहराइच की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पृथ्वीराज उर्फ बबलू पुत्र धनीराम नि0 ग्राम गौनरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-378/23, धारा 498ए,304बी भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अखिलेश यादव मय टीम।

No comments: