Breaking








Nov 13, 2023

लूट का सामान बरामद कर पुलिस ने तीन लोगो को किया गिरफ्तार

 



 गोण्डा - बीते छः नवंबर को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की एक फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ लूट की घटना हुई है, उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण/बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना वजीरगंज पर कई टीमें लगाई गयी थी। बीते 12.11.2023 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 00.30 बजे रात्रि में कुडनिया गणेशपुर मार्ग टिकरी जंगल के पास सड़क के किनारे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग/मुठभेड़ में 02 बदमाशों 01. सुजल यादव उर्फ रूद्रा व 02. रामअवध यादव को पैर में गोली लगी थी तथा 02 अभियुक्त 01. राजू शर्मा व 02. राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के पास से कुल रूपये 1,06,200/- लूट का, लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल तथा 2 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ था। सोमवार को पुनः थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर 03 और वांछित अभियुक्तो 01. सुजीत शर्मा 02. आकाश शर्मा 03. जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 70,000/-₹ बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना वजीरगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

    उपरोक्त मुकदमें में अब तक कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल ₹1,86,200/- की बरामदगी की गई ।  


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01- सुरजीत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मेहिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

02. आकाश शर्मा पुत्र जयराम शर्मा नि0 ग्राम मेहिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

03. जयप्रकाश शर्मा उर्फ छोटू पुत्र जगदम्बा शर्मा नि0 चांदपुर दौलत पुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।


अनावरित अभियोग

01. मु0अ0स0 482/23 धारा 392, 411, 120बी, 307, 34 भादवि थाना वजीरंगज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0 492/2023 धारा 307 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


बरामदगी

01. ₹70,000/- रूपये लूट की धनराशि बरामद, 


गिरफ्तारकर्ता टीम

01. उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला मय टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

No comments: