Breaking








Nov 18, 2023

गोवध निवारण अधिनियम के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अदद नाजायज चाकू व 25 किलो ग्राम गो मांस बरामद



गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 18.11.2023 को ग्राम लोनावा दरगाह से गोवध निवारण अधिनियम के 04 आरोपी अभियुक्तों-01. अरसद, 02. कोयलाहे, 03. सरदार, 04. पप्पू उर्फ इकबाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलो ग्राम गो मांस व 04 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद बांका बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. अरसद पुत्र बाबू नि0 ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

02. कोयलाहे पुत्र फौजदार नि0 ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

03. सरदार पुत्र फौजदार नि0 ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

04. पप्पू उर्फ इकबाल नि0 ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-392/23, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 1955 व 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 25 किलो गौ मांस।

02. 04 अदद नाजायज चाकू।

03. 01 अदद बांका।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह मय टीम।

No comments: