Breaking





Nov 8, 2023

वन्यजीव का आखेट करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वन्यजीवों का आखेट करने वाले अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 08.11.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा वन्यजीवों का शिकार करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों- 01. रवि सोनकर, 02. जगराम सोनकर, 03. श्रवण सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वन्यजीवों का शिकार करने की सामाग्री व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. रवि सोनकर पुत्र निवरे सोनकर नि0 ग्राम पम्पा पुरवा मौजा मधवानगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
02. जगराम सोनकर पुत्र ननकू नि0 पम्पा पुरवा मौजा मधवानगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
03. श्रवण सोनकर पुत्र प्रहलाद नि0 मधई जोत थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-528/23, धारा 51/52 वन्य जीव संरक्षण अधि0 व 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान-
बहद ग्राम महुअरिया कुआनों वन रेंज काली स्थान के निकट।

बरामदगीः-
01. 01 अदद रस्सी।
02. 01 अदद रस्सी का जाल।
03. 02 अदद सब्बल।
04. 03 अदद लाठी।
05. 01 अदद नाजायज चाकू।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय टीम।

No comments: