Breaking





Nov 5, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


      पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे आज दिनांक 05.11.2023 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मंगलनगर डुमची पुरवा रास्ते से अभियुक्त लवकुश मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. लवकुश मिश्रा पुत्र राम प्रताप मिश्रा नि0 मंगलनगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-373/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 मृतुंजय सिंह मय टीम।

No comments: