Breaking








Nov 14, 2023

पारिवारिक कार्यक्रम में तमंचे से फायरिंग करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा –सोमवार को रजित राम शर्मा पुत्र स्व0 रामकेदार निवासी ग्राम दत्तनगर माफी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ने सूचना दिया की दिनाकं 12.11.2023 को मेरे लड़के की बरही में गीतसंगीत कार्यक्रम के दौरान बगल गाँव के कुछ लोगो द्वारा कार्यक्रम में व्यवधान डाल रहे थे। मना करने पर उक्त लोगो द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचा फायर कर दिया। व मारपीट के दौरान चोटे भी आयी है उक्त सूचना पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए गए थे।

           उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14.11.2023 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अभियुक्तगण 01. सुनील कुमार 02. महेश पुत्र जिलाजीत यादव 03. सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर सुनील कुमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा व 05 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

 01. सुनील कुमार पुत्र मायाराम निवासी ग्राम आनन्द नगर दुल्हापुर बनकट थाना धानेपुर गोण्डा ।

02. महेश पुत्र जिलाजीत यादव निवासी ग्राम रेहरवा दुल्हापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

03. सौरभ सिंह पुत्र विजय कान्त सिंह निवासी ग्राम रेहरवा दुल्हापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा।

02. 06 अदद जिन्दा कारतूस।

03. 01 अदद खोखा कारतूस।

04. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल (बजाज प्लेटीना।)

पंजीकृत अभियोग

 01. मु0अ0स0 355/23 धारा 307, 34, 352, 323, 504, 506 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना धानेपुर, जनपद गोंडा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

 उ0नि0 परशुराम सिंह मय टीम थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुनील कुमार पासवान 

01. मु0अ0सं0 378/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।

02. मु0अ0सं0 375/2021 धारा 457/380 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।

03. मु0अ0सं0 87/2023 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)(द),(ध) थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।

No comments: