Breaking





Oct 13, 2023

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म,आरोपी अरेस्ट

 थाना मोतीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अमरजीत कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना मोतीगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अमरजीत पुत्र जंक्शन नि0 सिंहागांव थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-291/23 धारा 376(1) भादवि 5जे-1/2/6 पाक्सो ऐक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
व0उ0नि0 रामभवन पासवान मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: