Breaking








Oct 11, 2023

रास्ते में टेम्पो रुकवाकर व्यापारी से लूट करने वाला हुआ गिरफ्तार


किराना व्यापारी से हुई लूट की घटना का 25,000/- का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर लूट करने के वांछित अभियुक्त सुरेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 10.03.2023 को थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत खम्हरिया मोड़ सिसऊर अंदुपुर के पास टेम्पो रूकवा इटियाथोक क्षेत्र के रहने वाले किराना व्यापारी चन्द्रप्रकाश पाण्डेय से लूट की थी। जिसमें उक्त अभियुक्त काफी दिनों से वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25,000/- पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुरेश कश्यप पुत्र जगदम्बा नि0 ग्राम अडबडहा मौजा उज्जैनीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-114/23, धारा 395,412,34 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष धानेपुर सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।

No comments: