Breaking








Oct 12, 2023

करनैलगंज: रेलवे स्टेशन किनारे गांजा बेचने वाले लक्ष्मी सोनी गिरफ्तार



करनैलगंज /गोण्डा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर करनैलगंज रेलवे स्टेशन पटरी के किनारे से अभियुक्त लक्ष्मी सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. लक्ष्मी सोनी पुत्र स्व0 सुन्दर लाल सोनी निवासी बालूगंज कस्वा कर्नैलगंज जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-582/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा 

गिरफ्तार कर्ता

उ0नि0 आशीष कुमार मय टीम थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

No comments: