Breaking








Oct 11, 2023

थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत महदेईया नहर पुलिया के पास हुई लूट की घटना में 25000-25000 रूपये के ईनामिया 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार,लूटी गई 01 अदद ई रिक्शा बरामद


दिनांक 06.10.2023 को रईस पुत्र रमजान निवासी इमामबाड़ा कटारिया मोहल्ला चौक बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा ने थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी कि दिनांक 05.10.2023 को रात्रि करीब 8ः30 बजे मेरे भाई द्वारा रेलवे स्टेशन से तीन अज्ञात सवारी को पाण्डे बाजार दर्जी कुंआ के लिए बैठाया था, जैसे ही पांडे बाजार नहर को पार किया रिक्शा में बैठे तीन अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर मेरे भाई को घायल कर दिया तथा 2000 रूपए, 01 मोबाइल व ई-रिक्शा जो लाल रंग का है को लूट कर भाग गए। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु प्र0नि0 को0 देहात को निर्देशित किया गया था। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रकाश में आये 25000-25000 रूपये के ईनामिया दो नफर अभियुक्तगण 01.राम जीयावन वर्मा, 02. शिव कुमार वर्मा को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 11.10.2023 को गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर ग्राम भवनियापुर मोड़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे व निशादेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज चाकू व लूटा हुआ ई रिक्शा बरामद किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना क्षेत्र के सिसउर अन्दूपुर तिराहे से पूर्व में की गई लूट में भी वांछित थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-114/2023 धारा 395,412,34 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 
02. मु0अ0सं0-547/2023 धारा 394,411 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी के स्थान-
गोण्डा फैजाबाद रोड से ग्राम भवनियापुर मोड़ जाने वाले मार्ग थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 

बरामदगी-
01. 01 अदद नाजायज चाकू।
02. 01 अदद ई-रिक्शा

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 को0 देहात महेन्द्र कुमार सिंह मय टीम।

No comments: