Breaking





Sep 24, 2023

बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात बूथ स्तर पर सुनी। रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 105 वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के परसपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथस्तर पर बैठकर सुना। शक्ति केंद्र चरहुवाँ पर मनमोहन सिंह,राहुल सिंह शक्तिकेन्द्र बसंतपुर में बृजेश सिंह,शक्तिकेन्द्र आटा में अजीत सिंह,शक्तिकेन्द्र दुरौनी में राम सिंह,शक्तिकेन्द्र मलांव में विजय सिंह,शक्तिकेन्द्र त्यौरासी पर ओंकार मिश्रा,महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में मंडल अध्यक्ष डॉ0 एसपी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

No comments: