Breaking








Sep 25, 2023

धूमधाम के साथ निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

धूमधाम के साथ निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित शंकर मन्दिर धर्मशाला पर गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमे प्रतिदिन पण्डित उदयभान मिश्रा के मुखारविंद से विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया जाता है।वहीं नित्य सायंकालीन आरती में भक्तगणों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। तदुपरान्त प्रसाद वितरण भी किया जाता है।
     इसी क्रम में सोमवार को दोपहर बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन हेतु रथ सजाकर निकाला गया,जिसे नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराते हुये देर रात्रि भौरीगंज स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डू,चेयरमैन पुत्र बब्बू सिंह,कुँअर राजेन्द्र सिंह बच्चा साहब,उदयभान सिंह लल्लन,गोपाल सिंह,सिद्धान्त शुक्ला अंशू, दयाशंकर कौशल, श्रवण कुमार सोनी,लल्लन कौशल सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
      वहीं जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई उपनिरीक्षकों सहित तमाम महिला पुरुष कांस्टेबल मुस्तैद रहे।थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय उक्त जुलूस की निगरानी करते हुए निरन्तर भ्रमणशील रहे।

No comments: