Breaking





Sep 24, 2023

नगदी जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ

नगदी जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम लोहंगपुर में बीते शनिवार की रात चोर मोबाईल फोन गहने व नगदी चुराकर चम्पत हो गए। राम प्रसाद यादव की पत्नी अनिता ने बताया कि उनका पति चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करके घर खर्च चलाते है। वह अपने तीन लड़कियों व एक छोटे बेटे के साथ गांव में रहती है। 21 सितम्बर को बड़ा बेटा दीपक यादव चंडीगढ़ से घर आया था। वह अपने बच्चों के साथ घर के बाहर लेटी थी । शनिवार की रात को चोर घर मे रखी दो मोबाइल ,गहने , बर्तन व नगदी चुरा ले गए। 
    वहीं ग्राम पुरैना के सूर्यबली पुरवा में इंद्रपाल यादव के यहाँ रात में घर के अंदर रखा बक्सा तोड़कर नगदी,गहने व बर्तन आदि चोर उठा ले गए। चोरी की घटना से लोग सहमे हुए है।

No comments: