Breaking








Sep 27, 2023

पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक आपातकालीन सेवाओं सहित दी अन्य जानकारी


करनैलगंज/गोंडा- उत्तर प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान जिसके अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन प्राप्ति के दृष्टिगत शासन व  पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोंडा अंकित मित्तल" के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों(जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक,सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न, इत्यादि) की रोकथाम के दृष्टिगत जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के "किसान इंटर कॉलेज भंभूआ कर्नलगंज" में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के दृष्टिगत कार्यक्रम" में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के संदर्भ में अवगत कराया गया तथा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

उन्हें खुद के अधिकारों को जानने व अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु सजग किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, 🚔 विमेन पावर लाइन 1090,🧑महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन👶 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस🚑 सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ आज की इस तकनीकी भरी दुनिया में हो रहे साइबर अपराधों के विषय में अवगत कराया गया व साइबर अपराध की सुरक्षा के दृष्टिगत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी गई साथ ही साथ आत्मरक्षा का तरीका भी सिखाया गया

आरक्षी अभय प्रताप यादव (अभयअजनबी) द्वारा अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से छात्र छात्राओं को मोटिवेट किया गया 

तथा सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश सिंह द्वारा आत्मरक्षा के गुण सिखाया गया 


        इस मौके पर- आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी अमित , आरक्षी अंगद, महिला आरक्षी मोहिनी सिंह व‌ महिला आरक्षी सोनी वर्मा तथा प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा लगभग 1500 छात्र -छात्राएं मौजूद रहीं।

No comments: