Breaking








Sep 22, 2023

दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बीसी सखी व स्वयं सहायता समूह कैडेटों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बीसी सखी व स्वयं सहायता समूह कैडेटों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर मुख्यालय पर लॉक्स फीडिंग हेतु बुक कीपर के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कैडरों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन डेटा फीडिंग से लेकर सभी कार्यों को एप्प पर लोड करने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक अजीत कुमार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में दी पाली का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक पाली में तकरीबन चालीस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
       उक्त प्रशिक्षण के दौरान जितेंद्र कुमार,अमित सिंह, मोहिनी सिंह, साधना सिंह,पूनम दुबे,कंचन सिंह,खुशबू शुक्ला,दयावन्ती सिंह,ज्ञानकुमारी,अंशिका शुक्ला,सुमन वर्मा,आशा सिंह,फूलमती देवी,नीतू सिंहसपना तिवारी,दुर्गेश्वरी सहित अन्य तमाम बीसी सखी व स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।

No comments: