Breaking








Sep 27, 2023

श्रुतिलेख प्रतियोगिता में ध्रुव श्रीवास्तव व अर्पिता सिंह रही अव्वल

श्रुतिलेख प्रतियोगिता में ध्रुव श्रीवास्तव व अर्पिता सिंह रही अव्वल

आर के मिश्रा

गोण्डा।। ब्लॉक संसाधन केंद्र परसपुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव की अध्यक्षता में एक श्रुतिलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो छात्रों ने प्रतिभाग किया। एआरपी आलोक सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम के ध्रुव श्रीवास्तव ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीहा के अमन मिश्रा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बनुवा के प्रियांशु सिंह ने प्रथम, व कंपोजिट विद्यालय के उच्च प्राथमिक स्तर पर अर्पिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रुतिलेख प्रतियोगिता एआरपी आलोक सिंह,बृजेश सिंह व मनोज यादव के पर्यवेक्षण में सम्प्पन करायी गयी।
         इस अवसर पर संतोष पाण्डेय ,अरुण शुक्ला,रामदीन विश्वकर्मा,हरिकिशोर सिंह,अनूप पाण्डेय,अजय यादव,अनुज सिंह,मनीष,नीरज आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments: