Breaking












Sep 26, 2023

मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरों का जानिए अपराधिक इतिहास



 गोण्डा- बीते 22 सितंबर 2023 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की एक फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ लूट की घटना हुई है, उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण/बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना नवाबगंज की सयुक्त टीमें लगाई गयी थी।

 जिसके क्रम में आज दिनांक 26.09.2023 को एस0ओ0जी/सर्विलास व थाना नवाबगंज की सयुक्त टीम द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 3:47 बजे प्रातः नगवा मोंड के आगे, गोसाई पुरवा के पास सड़क के किनारे पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई थी, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग में बदमाश 01- करन यादव उर्फ सूरज 02- अभिषेक सिंह, 03- लल्ला उर्फ मनोहर कोरी 04- अभय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में 02 बदमाशों 01. करन यादव उर्फ सूरज व 02. अभिषेक सिंह को पैर में गोली लगी है जिनका पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज चल रहा है। अभियुक्तों के पास से रूपये 36010/- लूट का, लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल तथा 2 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 32 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है। थाना नवाबगंज पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01- करन यादव उर्फ सूरज पुत्र रोहित कुमार निवासी बखिरा महगूंपुर थाना नवाबगंज गोंडा, 

02- अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 राणा गुलाब सिंह निवासी मोहल्ला कहरान कस्बा व थाना नवाबगंज, गोंडा, 

03- लल्ला उर्फ मनोहर कोरी पुत्र गणेश कुमार निवासी कोल्हमपुर इमाम थाना नवाबगंज गोंडा,

04- अभय श्रीवास्तव पुत्र संदीप श्रीवास्तव निवासी लालापूरवा अशोकपुर थाना नवाबगंज गोंडा

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0स0 459/23 धारा 394, 411, 120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0 465/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 36010/- रूपये लूट की धनराशि, 

02. घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल। 

03. 2 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

04. 1 तमंचा 32 बोर, 02 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद।

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मय टीम थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. एस0ओ0जी0 प्रभारी सर्वजीत गुप्ता मय टीम जनपद गोण्डा।

03. सर्विलासं प्रभारी शादाब आलम मय टीम जनपद गोण्डा। 

01. अभियुक्त लल्ला उर्फ मनोहर कोरी पुत्र गणेश कुमार का अपराधिक इतिहास।

01. मु0अ0स0 566/22 धारा 379, 411, 413, 414 भादवि थाना को0अयोध्या, अयोध्या।

02. मु0अ0स0 567/22 धारा 379, 411, 413, 414 भादवि थाना को0अयोध्या, अयोध्या।

03. मु0अ0स0 560/22 धारा 379, 411, 413, 414 भादवि थाना को0अयोध्या, अयोध्या।

04. मु0अ0स0 389/22 धारा 379, 411, 413, 414 भादवि थाना को0अयोध्या, अयोध्या।

05. मु0अ0स0 459/23 धारा 394, 411, 120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

06. मु0अ0स0 337/23 धारा 328, 379, 411 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

07. मु0अ0स0 465/23 धारा 307 भादवि व 9(1)क/25 आर्मस एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

02. अभियुक्त करन यादव उर्फ सूरज पुत्र रोहित कुमार का अपराधिक इतिहास।

01. मु0अ0स0 459/23 धारा 394, 411, 120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0स0 465/23 धारा 307 भादवि व 9(1)क/25 आर्मस एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 


03. अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 राणा गुलाब सिंह का अपराधिक इतिहास

01. मु0अ0स0 153/21 धारा 411 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0स0 127/22 धारा 3(1)उ0प्र0गैगेस्टर एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

03. मु0अ0स0 459/23 धारा 394, 411, 120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

04. मु0अ0स0 465/23 धारा 307 भादवि व 9(1)क/25 आर्मस एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

04. अभियुक्त अभय श्रीवास्तव पुत्र संदीप श्रीवास्तव का अपराधिक इतिहास।

01. मु0अ0स0 337/23 धारा 328, 379, 411 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

03. मु0अ0स0 459/23 धारा 394, 411, 120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

04. मु0अ0स0 465/23 धारा 307 भादवि व 9(1)क/25 आर्मस एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

No comments: