Breaking





Sep 25, 2023

चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की ज्वेलरी व 73,500 रू0 नगद बरामद-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शातिर चोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों- 01.मुबारक, 02. मो0 आमिर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 24/25.09.2023 की रात्रि वादी सहजादे पुत्र इसराइल नि0 महराजगंज नई बस्ती थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के घर में, दिनांक 18.09.2023 की रात्रि वादी अनिल कुमार भारती पुत्र विरेन्द्र कुमार भारती नि0 वैष्णवी स्कूल रानीजोत बड़गांव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के घर में तथा दिनांक 27.08.2023 को वादी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव नि0 न्यू कालोनी मेवातियान थाना को0 नगर जनपद गोण्डा के घर में चोरी की थी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मुबारक पुत्र शब्बीर कव्वाल निवासी मोहल्ला महाराजगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मो0 आमिर पुत्र मो0 सलीम निवासीगण मोहल्ला महाराजगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

आपराधिक इतिहास मो0 आमिर-
01. मु0अ0सं0 272/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 652/23 धारा 323/506 भादवि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान-
मनकापुर बस अड्डा तिराहा थाना को0 नगर गोण्डा

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0स0 834/2023 धारा 457,380,411 भादवि थाना नगर कोतवाली गोण्डा।  
02. मु0अ0सं0 823/23 धारा 457,380,411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
03. मु0अ0सं0 788/23 धारा 457,380,411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा । 

बरामदगी-
01. 05 जोड़ी पायल सफेद धातु
02. 04 बिछुआ सफेद धातु
03. 02 जोड़ी झुमका पीली धातु
04. 01 अदद नाक की बाली पीली धातु
05. 02 अदद मंगलशूत्र पीलीधातु मय मोती की माला
06. 01 अदद पीली धातु की नथ बड़ी 
07.   02 अदद अंगूठी पीली धातु 
07. 73,500 रु0 नगद

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 उ0नि0 शरद अवस्थी
उ0नि0 संजीव सिंह
उ0नि0 वीरेन्द्र प्रसाद पाल 
मय हमराहीगण थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

No comments: