Breaking








Jul 16, 2023

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट


थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त प्रवीण कुमार मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे  पीड़िता गर्भवती हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रवीण कुमार मिश्र पुत्र राधेश्याम मिश्र नि0 ग्राम विशुनपुर टेपरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-260/23 धारा 376 ए0बी0 भादवि 5j(ii)/6 पाक्सो ऐक्ट व 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. प्र0नि0 तरबगंज सुरेश कुमार वर्मा मय टीम।

रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: