Breaking








Jul 15, 2023

भारत सरकार प्रारंभिक शिक्षा में बचाव और सुरक्षा पर कराएगी शोध

भारत सरकार हेतु टूल निर्माण कर रहे रवि प्रताप सिंह
 भारत सरकार के दिशानिर्देशों के क्रम में 
एन सी ई आर टी नई दिल्ली औऱ राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में ई सी सी ई और सेफ्टी सेक्युरिटी विषय पर देश के विभिन्न स्कूलों में शोध कराएगी। इस शोध हेतु टूल निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
एन सी ई आर टी नई दिल्ली और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा यह टूल विकसित कराया जा रहा है।यह शोध राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा का अधिकार अधिनियम,  एन सी एफ के दिशानिर्देशों के क्रम में कराया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक और आई सी टी के ब्रांड एम्बेसडर रवि प्रताप सिंह को यह टूल विकसित करने का मौका दिया गया है। देश के चुनिंदा शिक्षकों को यह मौका दिया गया है।इस टूल से प्राथमिक शिक्षा में सेफ्टी और सेक्युरिटी विषय पर शोध किया जाएगा। इसमें बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों और अधिकारियों से टूल के माध्यम से जानकारी की जाएगी। इसके बाद इस टूल के माध्यम देश के विभिन्न स्कूलों में सर्वे का कार्य कराया जाएगा।सर्वे का आंकड़ा इकट्ठा करने के बाद उसको रिपोर्ट के साथ सरकार को सौंपा जाएगा।इस कार्य को प्रोफेसर वी सिंह, प्रोफेसर पंडा, प्रोफेसर एस सी चौहान, प्रोफेसर निर्जला , प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉक्टर अंजना शुक्ला, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर प्रतिष्ठा एंगले ,डॉक्टर संजय मिश्रा कर रहे हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय , जिला समन्वयक हरिगोबिन्द यादव , राजेश सिंह, गणेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, उमाशंकर सिंह, अर्जुन सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, बाबूलाल यादव अरविंद प्रताप सिंह, विभा सिंह , ऊमाशंकर मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मायाराम, मनोज पाण्डेय,  सीमा सिंह, भालेन्दु कुमार सिंह, विद्या भूषण सिंह, कृष्णानंद जायसवाल, आनंद तिवारी, राजकुमार, उत्तम प्रसाद, सर्वेश सिंह, याकूब सिद्दीकी,मोहम्मद फाखिर, राजकुमार , राम कुमार सिंह, सीमा सिंह , दिनेश कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बधाई दिया है।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: