Breaking












Jul 17, 2023

पत्नियों की अदला बदली,पति ने कहा मेरे दोस्त के साथ सो जाओ, हम उसकी बीबी के साथ,बड़ा आरोप

लखनऊ - प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में एक बहुत हैरतअंगेज और शर्मनाक प्रकरण प्रकाश में आया है। जहां एक  महिला द्वारा अपने पति पर पत्नियों की अदला-बदली यानी करने का आरोप लगाया है। महिला का पति बिजनेसमैन बताया जा रहा है,पीड़ित महिला का हैरान करने वाला गंभीर आरोप यह है कि उसका पति उसको अपने दोस्त के साथ सोने के लिये दवाव बना रहा है। इतना ही नहीं इसके अलावा जबरदस्ती उसको शराब पिलाई जाती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है, उसकी शादी विगत जनवरी 2022 को मुरादाबाद के रहने वाले संकल्प शर्मा के साथ हुई थी। तभी से महिला अपने पति और ससुराल वालों के साथ नोएडा के सेक्टर-137 में स्थित वीआईपी हाउसिंग सोसाइटी में रहती है।

लगाए कई गंभीर आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उसके ऊपर वाइफ स्वैपिंग का दबाव बना रहा है। उसका पति उसे जबरदस्ती शराब पिलाता है। विरोध करने पर अनपढ़ गवार कहकर अपमानित करता है। पीड़िता अपने पति की इस हरकत से बहुत परेशान हो चुकी है। महिला ने आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति अपने दोस्त के साथ उसको सोने के लिए विवश कर रहा है और इसके बदले वह स्वयं अपने दोस्त की औरत के साथ सोना चाहता है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके ऊपर दूसरे मर्दों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है।
पीड़ित विवाहिता ने अपनी शिकायत में अपने पति, पति के दोस्त,पति के दोस्त की औरत सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

No comments: