Breaking








Jul 2, 2023

फर्जी कागजों के सहारे आंगनवाड़ी की नौकरी हथियाने वाली महिला भेजी गई जेल

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद पर नियुक्त हासिल करने की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 245/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता उमा देवी यादव को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने हाईस्कूल अंक पत्र का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद पर नियुक्त हासिल करके सरकारी धन का दुरूपयोग किया था। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01.  उमा देवी यादव पुत्री रजपाल यादव निवासी ग्राम सूर्यबली पुरवा मौजा पुरैना थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 245/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।   
      
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 किशोर पासवान मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: