Breaking





Jul 20, 2023

बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए करनैलगंज से जत्था रवाना

 


करनैलगंज/गोण्डा - बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए करनैलगंज से 10 युवाओं का जत्था बृहस्पतिवार को रवाना हुआ। जत्थे में शामिल युवाओं ने जय बाबा बर्फ़ानी, बम बम भोले के जयकारे लगाए।अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को क्षेत्र के छतईपुरवा व सोनवार के 10 युवाओं का जत्था करनैलगंज रेलवे स्टेशन से ग्वालियर बरौनी उसके बाद बाराबंकी जंक्शन से जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से दिनेश मिश्र, सर्वेश पाण्डेय, त्रिवेनी तिवारी, केदार कनौजिया, रमेश पाण्डेय, अंशुमान मिश्र, रिंकू शुक्ल, अनूप मिश्रा, दिवान पाण्डेय व आकाश तिवारी हैं। श्रद्धालुओं को सचिन पाण्डेय, रजत ओझा, दीपक तिवारी, मयंकर मिश्र, अभय प्रताप आदि ने स्वागत कर रवाना किया। सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा अवश्य करनी चाहिए। वहीं करीब चौदह वर्षों से लगातार अमरनाथ जी की यात्रा करने वाले दिनेश मिश्रा कोटेदार कहते हैं कि बाबा बर्फ़ानी के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार धन धान्य से सुखी रहता है।

No comments: