Breaking








Jul 20, 2023

₹ 20,000/- का इनामिया लूट करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा लूट करने के इनामियां वांछित अभियुक्त अटल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 20.02.2023 को अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर वादी अमित कुमार शुक्ला का बैट्री रिक्शा मल्लापुर चौराहे से तिर्रेमनोरमा जाने हेतु बुक किया था कि रास्ते में अवैध असलहा का प्रयोग करते हुए वादी के साथ लूट की थी। उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 20,000/- का पुरस्कार घोषित किया था।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अटल बिहारी पुत्र जिलेदार उर्फ लल्लू नि0 कंचनपुर फरेन्दा शुक्ल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-83/23, धारा 394,411 भादवि0 थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 चंद्रशेखर प्रताप सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: