Breaking












Jul 17, 2023

गैंगेस्टर एक्ट के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्जभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान  के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना धानेपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनाकं 17.07.2023 को थाना धानेपुर पुलिस ने क्षेत्रभ्रमण के दौरान गैंगेस्टर ऐक्ट के 02 वांछित अभियुक्त 01. अकबर 02. सत्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण थाना धानेपुर में पंजीकृत मु0अ0स0 227/2023 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत थे अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अकबर पुत्र रमजान निवासी ग्राम परसिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. सत्य कुमार पुत्र रामप्रीत सोनकर निवासी ग्राम पंचपुरवा मौजा पूरेसुकाली थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-227/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 विजय प्रकाश मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: