Breaking












Jul 16, 2023

नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गौरैया जाने वाले मार्ग से अभियुक्त विनोद कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 192 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विनोद कुमार पुत्र रामगनेश  चौहान नि0 गौरया बहिराडिहा थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-207/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 192 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 रवि प्रकाश यादव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: