Breaking





Jun 5, 2023

बलवा कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 05.06.2023 को क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0स0 25/2023, धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 325, 308 307, 120B भादवि का वांछित आरोपी अभियुक्त शिवा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्त ने  अपने सहयोगियों के साथ खण्डयन्त्र के तहत बलवा करते हुए जाने माने के नियत से लोहे की राड़ से मारते पीटते हुए घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

नाम व पता अभियुक्त-
01. शिवा वर्मा पुत्र बुद्धिराम निवासी नौखनिया वीरपुर, थाना छपिया जनपद  गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 25/2023, धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 325, 308 307, 120B भादवि थाना छपिया, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता
प्र0नि0 सतानन्द पाण्डेय मय टीम थाना छपिया जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: