Breaking





Jun 23, 2023

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा युवा रचनाकारों की प्रविष्टियां आमंत्रित

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14  अगस्त 2023 है 
कहानी कविता एवं निबंध युवा रचनाकारों 18 से 30 वर्ष को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी कविता निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित है। कहानी कविता निबंध तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइपिंग ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द एक ओर टकित हो |निबंध प्रकृति और हम विषय पर केंद्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का  एक ओर टंकित होगा। कहानी कविता भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक मूल्य पर केंद्रित होनी चाहिए। कहानी कविता निबंध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम वह पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी कविता निबंध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम पर दूरभाष संख्या सहित हाई स्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति संकलन करना अनिवार्य है पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2023 प्रविष्टियों निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हिंदी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ 226001के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी कविता निबंध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है प्रथम पुरस्कार 7000, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 4000, सांत्वना पुरस्कार 2000 पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: