Breaking





Jun 4, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने ले जाने में सहयोग/ संरक्षण प्रदान करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने ले जाने में सहयोग/ संरक्षण प्रदान करने के वांछित अभियुक्त बाबू कश्यप् को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग प्रदान किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बाबू कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप नि0 ग्राम नरौरा अर्जुन थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-225/22, धारा 368 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अवनीश शुक्ल मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: