Breaking





Jun 5, 2023

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ  दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त दीपू पुत्र गौरी निवासी ग्राम सिसई भीखपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध पीडिता की माँ द्वारा थाना को0मनकापुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीपू पुत्र गौरी निवासी ग्राम सिसई भीखपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-297/2023, धारा 363,376, 504, 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अरविन्द कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: