Breaking








Jun 24, 2023

आयुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक 26 जून को

संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल प्रदीप कुमार यादव  ने बताया है कि आयुक्त, योगेश्वर राम मिश्रा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आगामी 26 जून, 2023 को आहूत की गई है। जिसमें मंडल के समस्त जिलाधिकारी ,समस्त मुख्य विकास अधिकारी व समस्त मंडलीय अधिकारी से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्वाहन 10:30 बजे से 1:30 बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की जाएगी तथा 2:00बजे से 3:00 बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी तत्पश्चात 3:00 बजे से कर - करेत्तर एवं राजस्व वादों का निस्तारण, राजस्व वसूली तथा राजस्व कार्यों व चकबंदी कार्यों की समीक्षा  की जाएगी।
          उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों से समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: