Breaking





Jun 4, 2023

चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तगण 01. लवकुश सिंह 02. शुभम सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद लोहे की पटिया, 01 अदद इन्वर्टर व 01 अदद बैट्री बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. लवकुश सिंह पुत्र लल्लन सिंह नि0 ग्राम खजुहा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. शुभम सिंह पुत्र राधेश्याम नि0 ग्राम खजुहा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 295/2023 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद लोहे की पटिया।
02. 01 अदद इन्वर्टर व 01 अदद बैट्री।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अजय कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: