Breaking








Mar 28, 2023

करीब डेढ़ किलो.गांजा व बाइक के साथ दो गिरफ्तार




गोंडा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0तरबगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्तगण- 01. पिरथी यादव व 02. सोनी उर्फ सिकन्दर यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (UP32FK4246 होण्डा साइन ग्रे कलर) व 1 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कराकर अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. पिरथी यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी ग्राम दशरथपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या।

02. सोनी उर्फ सिकन्दर यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी बैसिंह थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 124/2023 धारा 411, 419,420,467,468,471 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। 

02. मु0अ0सं0 125/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा

बरामदगी

01. 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल।

02. 01 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा। 

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. प्र0नि0 मनोज पाठक मय टीम थाना तरबगंज गोण्डा।

No comments: