गोण्डा - सोमवार को वादी फैजान उल्ला पुत्र मो0 हुसैन नि0 रूद्रगढ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.04.2025 को मै अपनी मोटरसाईकिल से रूद्रगढ नौसी पावर हाउस तिराहे से मुडकर सिंहपुर की तरफ जा रहा था कि नरसरिया मोड़ के पास विपक्षी अनुराग पाण्डेय व शिवा सिंह द्वारा अपनी आई-20 कार से टक्कर मार दिया, जमीन पर गिरते ही विपक्षीगणों ने जान से मारने की नियत से दोबारा कार से कुचलने का प्रयास किया गया तथा गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें थाना धानेपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. अनुराग पाण्डेय पुत्र मुनि प्रकाश पाण्डेय, 02. शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को ग्राम जोतिया जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment