Apr 10, 2025

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष बने रवींद्र कुमार मिश्र

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष बने रवींद्र कुमार मिश्र

 फखरपुर, बहराइच। शिक्षक हित में तत्पर शैक्षिक संगठन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई फखरपुर का जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र के निर्देशन में गुरुवार को विस्तार हुआ। संगठन से जुड़कर विगत दो वर्षों से शिक्षक हित में कार्य कर रहे शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र से प्रभावित होकर ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने जिलाध्यक्ष से ब्लॉक उपाध्यक्ष पद के लिए अनुमोदन मांगा था। 

 जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने जिलामंत्री उमेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज वर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र की गरिमामई उपस्थित में शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र को ब्लॉक फखरपुर में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। अपनी गरिमामई उपस्थित से बीईओ अनुराग मिश्र ने शिक्षक को शुभकामना व आशीर्वाद दिया। शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मैं दो वर्ष पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई फखरपुर का कोषाध्यक्ष था। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर एक सदस्य के रूप में विगत दो वर्षों से मैं शिक्षक हित में कार्य कर रहा हूं। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र व ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र का मैं आभार प्रकट करता हूं और नए दायित्व को लेकर उत्साहित हूं। संगठन के नीतियों का पालन करते हुए शिक्षक हित में सदैव कार्य करता रहूंगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाश्वत कलहँस, महामंत्री उमेश कुमार, संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी, मनोज गुप्ता, शशांक सिंह, राकेश वर्मा, अनुभव मिश्र, माधव सिंह व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments: