Apr 5, 2025

गोंडा जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि: राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेश में शीर्ष स्थान पर



गोंडा।
राजस्व वादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में गोंडा जिला प्रशासन ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शुक्रवार को जारी हुई शासन की रिपोर्ट के अनुसार, गोंडा ने वाराणसी और संत कबीर नगर के साथ प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में स्थान प्राप्त किया है। जबकि, यहां राजस्व मामलों का निस्तारण सबसे तेजी से किया गया है।

पैमाइश मामलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
धारा 24/41 के अंतर्गत पैमाइश (माप-जोख) संबंधी प्रकरणों में गोंडा ने 87.78% मामलों का निस्तारण किया है, जिससे यह श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है।

नामांतरण मामलों में भी अग्रणी
धारा 34 के तहत नामांतरण मामलों में, 1 अप्रैल 2024 तक गोंडा जिले ने 94.8% मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया है, जो इसे इस श्रेणी में भी प्रदेश में शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है।

कुर्रा बंटवारा मामलों में सराहनीय कार्य
धारा 116 के अंतर्गत कुर्रा बंटवारा मामलों में, गोंडा ने 71.88% मामलों का निस्तारण कर प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में स्थान प्राप्त किया है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व में, प्रशासन की इस उपलब्धि से स्पष्ट है कि गोंडा में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को प्राथमिकता दी जा रही है। यह सफलता जिले के नागरिकों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments: