Apr 5, 2025

प्रधानी की रंजिश में चली गोली, प्रधान का भतीजा घायल

 


लखनऊ - बहराइच के हरदी थानाक्षेत्र अंतर्गत सिपहिया प्यूली गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई जिसमें पूर्व प्रधान के भतीजे को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान वर्तमान प्रधान के भतीजे ने पूर्व प्रधान के भतीजे पर फायरिंग की,गोली पेट में लगने से पूर्व प्रधान के भतीजे को गंभीर चोटें आ गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मौके से भागते वक्त हमलावर की वाहन से टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हमलावर को पकड़कर बंदूक बरामद की हमलावर की पहचान मृत्युंजय के रूप में हुई


No comments: