थाना प्रभारी के स्थानांतरण पर थाना परिसर में दी गई विदाई
![]() |
फखरपुर(बहराइच)थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल का तबादला होने पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व साथी पुलिस कर्मियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। क्षेत्र को लोंगों ने एसओ को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।भाजयूमों मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी ने अंगवस्त्र भेंट कर कहा पूर्व थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला के कार्यकाल में न्याय हित व महिला सुरक्षा के तहत कार्य किया गया कई वर्षो से अधर मे पडी पलिस चौकी कुंडासर का निर्माण कराकर क्षेत्र के लोंगों के सुरक्षा का भरोसा दिलाया पेशकार यादव ने कहा पूर्व एसओ के कार्यकाल में आपराधिक घटनाओं में कमी आई। उनके कार्यकाल के दौरान होली,ईद,रमजान,नवरात्रि आदि त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उप निरीक्षक राजनरायन त्रिपाठी,विकास मिश्र,हरिश्चंद,दिनेश सिंह,शशिकांत,विकास यादव,संदीप वर्मा,सचिन यादव ने उन्हें सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment