Apr 8, 2025

रोडवेज में निकली बंपर जगह,5000 महिलाओं की होगी भर्ती

लखनऊ - परिवहन निगम में महिला कंडक्टरों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जल्द ही 5000 महिला कंडक्टरों की संविदा पर भर्ती की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया के लिये रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तारीखें इस प्रकार हैं।
8 अप्रैल: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
11 अप्रैल: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
15 अप्रैल: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज तथा 
17 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

No comments: