Apr 10, 2025

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा


 


पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 


करनैलगंज/गोण्डा - अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। मामला करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगहना से जुड़ा है, जहां बीते 8 अप्रैल 2025 को वादी गिरजाशंकर तिवारी पुत्र कृष्ण दत्त तिवारी नि0 ग्रा0 टेंगनहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसका भाई आशुतोष त्रिपाठी तहसील कर्नलगंज से अपनी कार से घर आ रहा था कि वंधिया घाट पुल के पास विपक्षीगणों द्वारा गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डण्डे व फरसें से उसके भाई को मारा-पीटा गया है। जिससे उसके भाई को गम्भीर चोटे आयी है। जिसे जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। वादी की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 10.04.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 03 आरोपी अभियुक्तों-01. राजेश कुमार पुत्र पारसनाथ, 02. सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार, 03. नन्द कुमार मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासीगण ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा को ग्राम टेंगहना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. राजेश कुमार पुत्र पारसनाथ नि0 ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

02. सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार नि0 ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

03. नन्द कुमार मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा नि0 ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-97/25, धारा 191(2),191(3),190,109,324(4),115(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज गोण्डा।


गिरफ्तारकर्ता टीम

01. अति0 प्र0नि0 अरविन्द कुमार थाना कर्नलगंज।

02. का0 प्रमोद यादव।

03. का0 माधव मुरारी मिश्रा।

04. का0 लालूराम।



No comments: