Mar 9, 2025

बाइक से टकराई बाइक, महिला घायल, गोण्डा रेफर

करनैलगंज/ गोण्डा -  एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे एक बाइक सवार महिला घायल हो गई। दुर्घटना लखनऊ - गोण्डा हाइवे स्थित गुरुपुरवा गाँव के पास उस वक्त हुई जब एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार से  टकरा गया।  दुर्घटना में परसा गोण्डरी (गुरुपुरवा मजरा ) निवासी रामसहाय ओझा की पत्नी घायल हो गयी जिनका इलाज गोण्डा के एक निजी हॉपिटल में चल रहा है।

No comments: