Mar 31, 2025

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में सपा जिलाध्यक्ष फरार, भाई गिरफ्तार

 


लखनऊ - खबर बागपत से है जहां दुष्कर्म मामले में जिला अध्यक्ष के भाई को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी सतेंद्र यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोप है कि नाबालिग से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। जिसको लेकर पीड़िता द्वारा ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। मामले में नामजद जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव अभी फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


No comments: